1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज नमो ऐप के जरिए पीएम मोदी कर्नाटक के भाजपा सांसदों और किसानों से करेंगे बात

कर्नाटक चुनाव के दौरान पीएम मोदी नमो ऐप का लोगों से सीधे जुड़ने के लिए ज्‍यादा इस्‍तेमाल कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

May 02, 2018

pm modi

नई दिल्‍ली। पीएम मोदी आज कर्नाटक भाजपा किसान इकाई के कार्यकर्ताओं व प्रदेश के किसानों को नमो ऐप के जरिए संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी सांसद भी शामिल होंगे। पीएम यह संबोधन ऐसे दिन करेंगे जब उनकी सरकार देश भर में ब्लाक स्तर पर किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन कर रही है। पीएम ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरूआत की। उन्‍होंने बेलगाम, चामराजनगर और उडुपी में चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और राहुल गांधी को मातृभाषा में बोलने की चुनौती दी है।

कर्नाटक में किसानों का मुद्दा अहम
कर्नाटक चुनाव में किसानों का मुद्दा केंद्र में है। इस बात को लेकर भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे पर किसान विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के इन आरोपों को कुंद करने के लिए पीएम मोदी ने वहां के किसानों से नमो ऐप के जरिए बात करने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी इससे पहले भी अपने कार्यकर्ताओं, सांसदों और आम लोगों से बात करने के लिए नमो ऐप का इस्‍तेमाल कर चुके हैं। आज किसानों से बातचीत में उन्‍हीं के सवालों का जवाब देंगे।

राहुल गांधी ने किया पूर्व पीएम देवगौड़ा का अपमान
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार की धार तेज करते हुए मंगलवार को कांग्रेस पर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की हत्‍या करना का आरोप लगाया था। उन्होंने कांग्रेस पर बैंकों की कथित लूट और किसानों एवं युवाओं की अनेदखी का भी आरोप लगाया। कर्नाटक में अपने प्रचार के दूसरे चरण की शुरूआत करते हुए मोदी ने राज्य में एक के बाद एक तीन रैलियों को संबोधित किया। मोदी ने कर्नाटक की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जद (एस) की तरफ भी दोस्ती का हाथ बढ़ाया और इसके शीर्ष नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का अपमान करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग