25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले पीएम मोदी का पूर्वोत्तर पर पूरा जोर, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल का करेंगे दौरा

तीनों राज्यों में पीएम मोदी कई आधारभूत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। नागरकिता (संशोधन) विधेयक के मुद्दे पर अन्य दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
modi

चुनाव से पहले पीएम मोदी का पूर्वोत्तर पर पूरा जोर, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल का करेंगे दौरा

हरियाणा (जींद) उपचुनाव में जीत ने भाजपा में जान फूंक दी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब पीएम मोदी की नजर पूर्वोत्तर पर है। पूर्वोत्तर में पार्टी की मजबूती के लिए पीएम मोदी असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश पर फोकस कर रहे हैं। अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन तीनों राज्यों का दौरा कर रहे हैं। जानकार मोदी के पूवोत्तर में इस दौरे को महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

भाजपा के एक पदाधिकारी के अनुसार- इन राज्यों में पीएम मोदी कई आधारभूत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही मोदी कम से कम दो जनसभाओं की भी संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि मोदी 8 फरवरी को गुवाहाटी पहुंचेंगे और अगले दिन दो अन्य राज्यों का दौरा करेंगे।

नाम न बताने की शर्त पर भाजपा नेता ने कहा कि- ‘गुवाहाटी में रातभर रुकने के दौरान प्रधानमंत्री नागरकिता (संशोधन) विधेयक के मुद्दे पर भाजपा व अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। 9 फरवरी को अरुणाचल में प्रधानमंत्री (पापुम पारे जिले के) होल्लोंगी में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे की आधारशिला रखेंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।‘

पीएम मोदी उसी दिन अगरतला पहुंचेंगे, जहां वे शहर के हवाईअड्डे पर त्रिपुरा के दिवंगत राजा महाराजा बीर ब्रिकम किशोर मणिक्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। एक विस्तारित रेलवे लाइन का उद्धघाटन करेंगे। यहां वह स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के अनुसार- पीएम मोदी के दौरे को प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ परामर्श के बाद अंतिम रूप दिया जा रहा है।