25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल रैली में भगदड़ से दुखी हुए पीएम मोदी, दूसरी सभा में बोले- मैं इसके लिए माफी मांगता हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गापुर रैली में मंच से कहा कि मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।
2 min read
Google source verification
PM Narendra Modi

पश्चिम बंगाल रैली में भगदड़ से दुखी हुए पीएम मोदी, दूसरी सभा में बोले- मैं इसके लिए माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की रैली के दौरान भगदड़ जैसे हालात के लिए जनता से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष को देख रहे एक अधिकारी ने बताया है कि दो या तीन महिलाएं बेहोश हुई हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

जल्द खत्म करना पीएम को भाषण

पीएम मोदी ने शनिवार को उत्तरी 24 परगना के ठाकुरनगर में रैली को संबोधित किया। ये रैली अखिल भारतीय मटुआ महासंघ की ओर से बुलाई गई थी। लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए मंच के करीब आना चाह रहे थे और इस दौरान लोगों ने बैरिकेड से छलांग लगा दी। जिसकी वजह से भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए और कई महिलाएं- बच्चे बेहोश हो गए। ये जानकारी मिलते हुए पीएम ने अपना भाषण बीच में ही खत्म कर दिया।

मंच से बार-बार अपील करते दिखे पीएम मोदी

भाषण के दौरान अफरा-तफरी का माहौल देख प्रधानमंत्री ने मंच से भी कहा कि इस सभा के लिए मैदान काफी छोटा है। कृपया जो जहां हैं, वहीं बने रहें। मैं आपसे आग्रह करता हूं, ऐसा न करें। मोदी के अनुरोध के बाद भी लोग जब नहीं रुके, तब उन्होंने बीच में ही अपना भाषण खत्म कर दिया और 'भारत माता की जय' नारा लगाने के बाद मैदान से बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरी जनसभा में भी जाना है।

रैली में हुई भगदड़ के लिए मांगी माफी

24 परगना के बाद दूसरी रैली पूर्वी वर्धमान जिले के दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में थी। इस रैली में मोदी ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ठाकुरनगर में बेशुमार भीड़ थी, लोग उत्साह से भरे हुए थे। मैंने वहां बड़ी संख्या में माताओं और बहनों को देखा। मुझे लगता है कि वहां मैदान की क्षमता से दोगुने लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मैं ठाकुरनगर आने वाले और मेरे प्रति प्यार दिखाने वाले लोगों के सामने सर झुकाता हूं और सलाम करता हूं। मोदी ने कहा कि उसी समय, कुछ बहनों और बच्चों को समस्या झेलनी पड़ी। मेरी उनके साथ सहानुभूति है और इसके लिए माफी मांगता हूं।