2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनावः पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की पांच बड़ी बातें

पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना। बोले कांग्रेस रिमोट 10 जनपथ पर लेकिन भाजपा का रिमोट सवा सौ करोड़ जनता के पास, देखिए पांच बड़ी बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 9 May 2018, 2:45 PM IST

congress

नई दिल्ली। कर्नाटक के महादंगल में अब चंद घंटे बचे हैं। इसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी से लकर राहुल गांधी तक हर राजनीतिक दल का दिग्गज राजनेता इन दिनों कर्नाटक के दंगल को जीतने के लिए जी जान से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कोलारस में पार्टी के प्रचार किया। रैली में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी के दौरे के एक दिन बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकाली। आईए जानते हैं कर्नाटक में पीएम मोदी के भाषण की वो पांच बातें जिनमें उन्होंने कांग्रेस पर बोला अब तक का सबसे बड़ा हमला...

हर चुनाव में कांग्रेस का सफाया
चुनावी प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने तरकश से कांग्रेस पर तीखे बाण चलाए। उनके तरकश से पहला बाण जो निकला वो था...हर चुनाव में कांग्रेस का सफाया। पीएम मोदी ने जनता के चार साल वो सभी चुनाव गिनाए जिनमें जनता ने कांग्रेस को नकारा।

6 बीमारियों से ग्रसित है कांग्रेस
पीएम मोदी के तरकश से निकला दूसरा तीर में उन्होंने कांग्रेस को बीमार बताया। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस 6 गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं।


कांग्रेस जहां बेईमानी वहां
कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगाने वाले पीएम मोदी ने पार्टी को भ्रष्टाचार और बेईमानी का सबसे बड़ा दल बताया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जहां जहां बेईमानी और भ्रष्टाचार वहां वहां। लेकिन भाजपा जहां विकास वहां, ईमानदारी वहां।

10 जनपथ पर कांग्रेस का रिमोट
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा मनमोहन सिंह 10 साल प्रधानमंत्री रहे, लेकिन उनका रिमोट 10 जनपथ के पास था। भाजपा का भी रिमोट है लेकिव वो सवा सौ करोड़ जनता के पास है।

सोने के चम्मच वाली सरकार
कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकाल रहे पीएम नरेंद्र मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस को सोने की चम्मच वाली सरकार का तमगा दे डाला। पीएम मोदी ने कहा कि ये सरकार सोने के चम्मच वाली सरकार है। ये पैसा विदेशों से आता है जिस पर सरकार चलती है।

आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है। ऐसे में पीएम मोदी समेत राहुल गांधी यहां तूफानी रैलियां कर अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं।