25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने एक ही दिन में चार बार बदले कपड़े, सोशल मीडिया पर गर्म हुआ बाजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में ही चार अलग कपड़ों में दिखे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की बातें करने लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 4 Feb 2019, 10:31 PM IST

narendra modi

पीएम मोदी ने एक ही दिन में चार बार बदले कपड़े, सोशल मीडिया पर गर्म हुआ बाजार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन फरवरी (रविवार) को जम्मू कश्मीर का दौरा किया। इस दौरान पीएम ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान एकबार फिर प्रधानमंत्री ने पहनावे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के फैशन स्टेटमेंट की चर्चा होने लगी।

रविवार को जम्मू कश्मीर में पीएम ने दो स्थानों पर चार सभाओं में शामिल हुए। चारे कार्यक्रम में उन्होंने अगल-अलग कपड़े पहन रखे थे। ये सभी परिधान कश्मीरी संस्कृति से जुड़े हुए थे। हालांकि पीएम इससे पहले भी अपने क्षेत्रिए सभाओं के दौरान वहां की बोली और परिधान में नजर आते रहे हैं, लेकिन इसबार चर्चा कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर किसी ने लिखा कि इसलिए पीएमओ को प्रतिदिन 18 घंटे काम करना पड़ता है। एक यूजर ने लिखा कि एक दिन में इतने कॉस्ट्यूम बदलना भी बड़ी मेहनत का काम होता होगा। तो किसी ने लिखा कि एक दिन में पांच बार कपड़े बदल रहे हैं मोदी जी , और लोग पूछते हैं इन्होंने पांच साल में देश के लिए किया क्या है ?

दूसरी ओर आप के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने भी पीएम मोदी के कपड़ों पर तंज कसते हुए लिखा कि सच, कोई फकीर ही कर सकता है।

वहीं एक यूजर ने मोदी के फकीर वाले भाषण को कोट करते हुए लिखा कि... ऐसी "फ़कीरी" भगवान सबको दे ... ये झोला उठा के चलते" समय भी सोचेंगे, कौन सा ड्रेस पहनूं ?