6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम के कटाक्ष से बिफरी कांग्रेस, संसद में लाएगी विशेषाधिकार हनन का प्रस्‍ताव

पीएम मोदी के रामायण कटाक्ष पर कांग्रेस ने गुरुवार को राज्‍यसभा में हंगामा मचाते हुए पीएम से माफी की मांग की।  
2 min read
Google source verification
pm modi renuka

नई दिल्‍ली. बुधवार को राज्‍यसभा में पीएम नरेन्‍द्र मोदी के रामायण कटाक्ष पर कांग्रेस ने गंभीरता से लेते हुए राज्‍यसभा हंगामा मचा दिया। कांग्रेस के हंगामे को देखते हुए राज्‍यसभा को 12 बजे तक के लिए स्‍थगित करना पड़ा था। कांग्रेस ने पीएम मोदी से इस मामले में माफी की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि इससे कम पर पार्टी समझौता नहीं करेगी और राज्‍यसभा नहीं चलने देगी। अब कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्‍ताव लाने का निर्णय लिया है।

पीएम ने रेणुका की रामायण सीरियल से की तुलना
आपको बता दूं कि बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी पर रामायण वाले बयान ने सियासी गर्मी को और बढ़ा दिया था। रेणुका चौधरी पीएम मोदी के इस बयान पर आग बबूला हो गईं और इसे निंदनीय बता डाला। उन्‍होंने कहा कि पीएम के मुंह से इस तरह का बयान शोभा नहीं देता है। इस बयान पर गुरुवार को कांग्रेस ने राज्‍यसभा में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल जब पीएम राज्यसभा में अपनी बात रख रहे थे तब भी कांग्रेस नेता हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसकी वजह से राज्यसभा में हंसी के ठहाके लगने लगे। उसी समय पीएम मोदी भाषण पर कांग्रेस की सीनियर नेता रेणुका चौधरी जोर-जोर से हंस रही थीं। रेणुका की इस हंसी से पीएम के भाषण में रुकावट आ रही थी। तो पीएम ने उनकी तुलना रामायण के सीरियल से कर दी।

उत्तर देकर गिरना नहीं चाहती
पीएम के कमेंट पर रेणुका चौधरी तत्‍काल कमेंट नहीं दे पाईं लेकिन उन्‍होंने सदन से बाहर आने के बाद मीडिया के जरिए पीएम पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि पीएम ने निजी हमला बोला है। वैसे भी आप उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं। मैं इसका उत्तर देकर उतना गिरना नहीं चाहती हूं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग