
नई दिल्ली। रफाल मामले पर एक बार फिर से राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल ने कहा है कि पीएम मोदी ने 30 हजार करोड़ की चोरी की है। इस बात को रक्षा मंत्रालय ने भी कहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी समानांतर बातचीत कर रहे थे और फिर अपने मित्र को 30 हजार करोड़ रुपए दिए।