नई दिल्ली। चुनाव आयोग की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों ने मत पत्रों से ही चुनाव कराने की मांग की। बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने कहा कि राजनीतिक दलों के सुझाओं को नोट कर लिया गया है और उनका अध्ययन किया जाएगा फिर उन पर कोई विचार किया जायेगा। कांग्रेस के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल समते कई ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल पर सवाल उठाया है।