
कर्नाटक में सियासी घमासान जारी: देवगौड़ा बोले, 6 महीने में बहुत कुछ हुआ पर अब बोलूंगा
बेंगलुरु। कर्नाटक की सियासत में एक बार फिर से घमासान शुरु हो गया है। सरकार बनने के कुछ ही समय बाद कांग्रेस और जेडीएस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है ऐसी कई खबरें सामने आई थी। कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस के प्रति नाराजगी जताते हुए पद छोड़ने की धमकी भी दी थी। अब पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने एक बड़ा बयान दिया है। देवेगौड़ा ने कहा है कि बीते छह महीने में गठबंधन की सरकार में बहुत कुछ हुआ है। हम सरकार चलाने को लेकर चुप थे लेकिन अब मुंह बंद नहीं रखूंगा। देवेगौड़ा के इस बयान से एक बार फिर सियासत गर्मा गई है।
कांग्रेस पर भड़के देवेगौड़ा
बता दें कि देवगौड़ा ने कर्नाटक में गठबंधन की सरकार को लेकर बोलते हुए कहा, ' यह क्या तरीका है कि आपको गठबंधन की सरकार चलाने के लिए हर दिन अपने सहयोगी से यह कहना और मनाना पड़ता है कि असंसदीय बयान न दें। मुझे तकलीफ है। उन्होंने आगे कहा कि कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बने छह महीने हो गए हैं। इस बीच सरकार के अंदर कई ऐसी चीजें हुई जिसको लेकर अबतक हम चुप थे। लेकिन अब बहुत हो गया, मैं अब चुप नहीं रह सकता।
कुमारस्वामी भी जता चुके हैं नाराजगी
आपको बता दें कि बुधवार को सीएम कुमारस्वामी ने यह आरोप लगाया था कि यदि कांग्रेस के नेता उनपर दबाव बनाएं तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बयान के बाद कर्नाटक की सियासत में हलचल पैदा हो गया था। स्वामी ने कहा था कि यदि कांग्रेस के नेता फिर से इस तरह के बयान देंगे तो मैं कितने दिनों तक बर्दाश्त करुंगा। उन्होंने आगे कहा था कि सत्ता अल्पकालिक है और जो स्थाई है वह पार्टी के कार्यकर्ता और राज्य की 6 करोड़ जनता।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Published on:
31 Jan 2019 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
