उपचुनाव और आम चुनाव में बहुत फर्क होता है- जावड़ेकर
शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'तीन लोकसभा सीटों (जो भाजपा के पास थीं) में से दो पर हम हार गए। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आम चुनाव और उपचुनाव में अंतर होता है, भले ही उपचुनाव में हमारी हार हुई हो, लेकिन हमारी पार्टी 2019 में बेहतरीन कमबैक करके दिखाईगी। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आम चुनाव में सभी तीन सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, अब (उपचुनाव में) यह 50 प्रतिशत था, इसलिए मतदान प्रतिशत में अंतर की वजह से अलग परिणाम आया।'