
नई दिल्ली. विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। तत्काल मिली जानकारी के मुताबिक वो सुबह के समय एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी बुलेट प्रूफ कार से सूरत जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और यह हादसा हो गया। ट्रक ने पीछे से गाड़ी को टक्कर मारी। इस टक्कर में उनके कार के शीशे टूट गए। हादसा सूरत के कामरेज इलाके में हुई।
गांधीनगर पुलिस ने नहीं कराई एस्कोर्ट मुहैया
हादसे के बाद तोगड़िया ने अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवास के दौरान जेड प्लस में आगे और पीछे सुरक्षा के लिए गाड़ी मुहैया करवाई जाती है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब हमारे पीछे गाड़ी नहीं थी। उनकी गाड़ी के आगे केवल एस्कोर्ट गाड़ी चल रही थी। गांधीनगर से इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई उन्हें नहीं पता। उन्होंने ने आरोप लगाया कि जिस तरह से ट्रक चालक ने उनकी बुलेट प्रूफ कार पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया वो किसी साजिश से कम नहीं लगती है। अगर बुलेट प्रूफ के बजाय दूसरी कोई गाड़ी होती तो उसके परखच्चे उड़े गए होते। उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार से अपनी सुरक्षा में लापरवाही के लिए पुलिस की शिकायत करेंगे। तोगड़िया ने बताया कि बुलेटप्रूफ गाड़ी होने की वजह से सभी लोग सुरक्षित बच गए।
जनवरी में बेहोश मिले थे तोगडि़या
बता दें कि जनवरी में प्रवीण तोगड़िया के अचानक गायब हो जाने से काफी हंगामा मच गया था। तोगड़िया करीब 11 घंटे के बाद अहमदाबाद के एक इलाके में बेहोश अवस्था में मिले थे। इसके बाद तोगड़िया ने कहा था कि मेरे एनकाउंटर की साजिश हो रही थी। मेरी आवाज को दबाया जा रहा है। तोगड़िया ने कहा था कि मुझे डराने की कोशिश हो रही थी।
Updated on:
07 Mar 2018 02:44 pm
Published on:
07 Mar 2018 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
