बीते सोमवार की रात राज्यपाल की तरफ से एनसीपी को भी सरकार बनाने का दावा पेश करने का न्योता दिया। मंगलवार की शाम तक किसी भी दल की ओर से सरकार गठन को लेकर बहुमत साबित न कर पाने के बाद राष्ट्रपति के पास राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की गई। जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दे दी।