गौर हो कि ममता बनर्जी ने 22 विपक्षी दलों को राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। जिसमें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना राष्ट्र समिति के चीफ के.चंद्रशेखर राव इस बैठक में नहीं पहुंचें। जबकि नवीन पटनायक की बीजेडी की तरफ से भी इस बैठक में कोई नहीं शामिल हुआ। अकाली दल और जगनमोहन रेड्डी की पार्टी की तरफ से भी कोई बैठक में नहीं आया।
इस बैठक में एनसीपी से शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, सपा से अखिलेश यादव, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस की ओर से जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना की तरफ से सुभाष देसाई और प्रियंका चतुर्वेदी, आरजेडी से मनोझ झा एडी सिंह सहित अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए थे।