1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटक में सरकार की पीठ थपथपाने की मुहिम का होगा आगाज, क्या ये 2019 के चुनावों का है शंखनाद?

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी कटक में एक जनसभा करने जा रहे हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 26 May 2018, 11:13 AM IST

4 years of Modi Government

मोदी सरकार के चार साल

कटक। देश के प्रधानसेवक यानी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता पर काबिज हुए 4 साल पूरे होने जा रहे हैं। सरकार के प्रतिनिधि सरकार के कार्यों का बखान करने में लगे हुए हैं। स्वयं पीएम मोदी ने ट्वीट कर जनता को सलाम करते हुए पिछले चार सालों के कामों को विकास का जन आंदोलन बताया। वहीं शनिवार को पीएम मोदी ओडिशा में मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी पेश करने जा रहे हैं। बालीयात्रा मैदान में पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी की टीम ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से लेकर सभास्थल तक को अपने घेरे में ले लिया है।पीएम की इस जनसभा के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ता जोर शोर से जुटे हुए हैं। जनसभा में 3 लाख लोगों के आने का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें : देश को हर साल एक करोड़ नौकरी देने का वादा,चार साल बाद का कड़वा सच

'साफ नीयत-सही विकास' अभियान की शुरुआत

पीएम मोदी कटक में 'साफ नीयत-सही विकास' अभियान का भी आगाज करेंगे। इस अभियान के तहत भाजपा मोदी सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड लोगों तक पहुंचाएगी। सरकार के काम,योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

3:15 मिनट के वीडियो में मोदी सरकार के 4 साल का लेखा-जोखा, पीएम ने लिखा साफ नीयत, सही विकास

कटक में जनसभा क्‍यों?

'साफ नीयत-सही विकास' अभियान को 2019 चुनावों की तैयारियों के तहत भी देखा जा रहा है। क्योंकि पीएम मोदी बालीयात्रा में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। चार साल पूरे होने पर कटक में जनसभा का भी अपना महत्‍व है। दरअसल, भाजपा की 2019 में ओडिशा पर ज्यादा से ज्यादा सीटेें जीतने पर नजर हैं। भाजपा लोकसभा सीटों पर जीत की अपेक्षा कर रही है। बता दें कि ओडिशा में 21 लोकसभा सीट है। इन 21 सीट में से सिर्फ एक सीट पर भाजपा का कब्जा है और 20 सीटें बीजू जनता दल (बीजेडी) के पास हैं। ओडिशा से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर पीएम मोदी के स्वागत की बात कही है।