25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहरीली शराब कांड पर प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, सरकार के संरक्षण में चल रहा अवैध कारोबार

गौरतलब है कि दोनों राज्यों में जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। दर्जनों लोगों की हालत अभी गंभीर है। वहीं इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 11 Feb 2019, 7:18 AM IST

priyanka gandhi

जहरीली शराब कांड पर प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, सरकार के संरक्षण में चल रहा अवैध कारोबार

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है। इस घटना के बाद विपक्षी पार्टी सरकार के खिलाफ आक्रमक है। वहीं हाल ही में कांग्रेस की महासचिव बनीं प्रियंका गांधी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सरकार पर अवैध शराब कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही दोषियों के खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जहरीली शराब से अभी तक 109 लोगों की मौत

गौरतलब है कि दोनों राज्यों में जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। दर्जनों लोगों की हालत अभी गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना सामने आने के बाद से पूरे देश में हाहाकार मचा है। वहीं घटना के बाद सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सरकार कार्रवाई भी कर रही है।

सपा-बसपा ने सरकार पर उठाए सवाल

वहीं इस घटना के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर शराब कारोबारियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है। उधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। सीएम योगी आदित्यनाथ इसको सपा की साजिश बता रहे हैं साथ ही कई जिलों में ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं।

सीएम योगी ने सपा को घेरा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर आशंका जताते हुए कहा कि ऐसी शरारतपूर्ण घटनाएं पहले भी हुई हैं। पहले भी समाजवादी पार्टी के नेता ऐसी घटनाओं में पकड़े गए हैं। यह एक षड्यंत्र है या नहीं, इसकी जांच के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री से मैंने स्वयं बात की है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही उत्तराखंड में त्रिवेंद्र रावत की सरकार ने 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।