नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को वायनाड के एरिकोड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रविवार को वह वायनाड में शहीदों के परिजनों से मुलाकात करेंगी। बता दें कि शनिवार को उन्होंने चुनावी व्यस्तताओं के बीच पार्टी के नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों का भी जायजा लिया। पार्टी नेताओं से कहा कि वो कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मतदान के अंतिम समय तक संपर्क में रहें।