15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुप्रीम कोर्ट प्रियंका शर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार, ममता सरकार के लिए बड़ा झटका

भाजपा नेता हिमंता बिस्‍व सरमा का ममता सरकार पर पलटवार बोलने की आजादी भी छीनना चाहती हैं ममता बनर्जी यह रवैया रहा तो हम इसका करारा जवाब देंगे

less than 1 minute read
Google source verification
sc

Supreme Court,supreme court news,medical,medical care,medical admission,NRI quota,mp medical nri quota,medical admission scam,

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगल भाजपा युवा मोर्चा नेता प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार करना हावड़ा पुलिस के लिए अब महंगा पड़ सकता है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में शीर्ष अदालत ने प्रियंका शर्मा की ओर से दायर याचिका को सुनवाई के लिए स्‍वीकार कर लिया है। अदालत के इस निर्णय को ममता सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस मुद्दे पर असम सरकार में मंत्री और भाजपा नेता हेमंत बिस्वा शर्मा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोल दिया है। हिमंता बिस्‍व सरमा ने सीएम ममता बनर्जी को इस मामले में कानूनी कार्रावई की चेतावनी दी है। उन्‍होंने ममता सरकार पर बोलने की आजादी पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि पश्चिम बंगाल में इमरजेंसी जैसे हालात हैं।

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट में घसीटने की तैयारी

उन्‍होंने प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी पर कहा है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो बोलने की आजादी नहीं रह जाएगी। हम पुलिस कार्रवाई की सख्‍त भर्त्‍सना करते हैं। उन्‍होंने ममता सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की चेतावनी भी दी है। यानि फोटोशॉप इमेज के मामले में प्रियंका की गिरफ्तारी का मामल अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच सकता है।

लोकसभा चुनावः नेहरू ने बनाया फूलपुर को वीआईपी सीट, भाजपा के लिए नहीं है लकी सीट

हावड़ा पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि दो दिन पहले भाजपा युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा ने सीएम ममता बनर्जी का का फोटोशॉट इमेज फेसबुक पर पोस्‍ट किया था। इसके बाद फोटोशॉप इमेज फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को हावड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब इस बात को लेकर टीएमसी और भाजपा में ठन गई है।