14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब : कैबिनेट विस्तार से पहले पार्टी में असंतोष, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सौंपा इस्तीफा

राहुल गांधी से पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष व सीएम अमरिंदर सिंह से चर्चा के बाद नौ नामों पर बनी है सहमति। शनिवार शाम को लेंगे शपथ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 20 Apr 2018, 10:32 PM IST

Rahul gandhi

चंड़ीगढ़ : शनिवार को पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार करने जा रहे हैं, लेकिन विस्‍तार से पहले ही पार्टी में असंतोष दिख रहा है। मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर तीन बार के विधायक रहे और पंजाब कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष संगत सिंह गिलजियां ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हल्का टांडा से विधायक स्त्रंगत सिंह को उम्मीद थी कि पहले मंत्रिमंडल विस्‍तार में उन्‍हें जगह जरूर मिलेगी। लेकिन कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने जिन नौ नामों की घोषणा की है, उनमें अपना नाम न देख कर संगत सिंह ने पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पद से इस्‍तीफे का पत्र पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ को भेज दिया है।

ये होंगे शामिल
इस मंत्रिमंडल विस्‍तार में सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंहला, भारत भूषण आशू, श्याम सुंदर अरोड़ा, ओपी सोनी, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, गुरप्रीत सिंह कांगर और बलबीर सिद्धू को जगह दी जा रही है। अमरिंदर सिंह ने इन लोगों को बधाई दी और कहा कि पंजाब राजभवन में कल शाम छह बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। पंजाब के सीएम ने कहा कि नए कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा कर उन्‍हें बेहद खुशी हो रही है। सभी को बधाई। इसके अलावा सीएम ने यह भी बताया कि दो महिला मंत्री अरुणा चौधरी और रजिया सुल्ताना को राज्य मंत्री से प्रोन्‍नत कर कैबिनट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। मालूम हो कि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार काफी लंबे समय से लटका पड़ा था। मौजूदा समय में पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 9 मंत्री हैं।

पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष के साथ सीएम विस्‍तार पर चर्चा के लिए आए थे दिल्‍ली
मालूम हो कि पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली आकर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। बृहस्‍पतिवार को इन नेताओं के बीच करीब तीन घंटे बैठक चली थी। इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार का खाका तैयार किया गया। इस वजह से राहुल गांधी ? ने शुक्रवार को एक बार फिर बैठक की। तब जाकर इन नौ नामों पर सहमति बनी।