बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में विधानसभा चुनाव में अन्य पार्टियों को टक्कर देने के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांग रही है। पार्टी ने अपने फेसबुक (Facebook) पेज पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में पार्टी ने लोगों से मदद मांगते हुए लिखा, आओ सब मिलकर ईमानदार और साफ सुधरी राजनीति को आगे लाने के लिए आम आदमी पार्टी की मदद करें और कीमती धन का सहयोग कर पंजाब की राजनीति में बदलाव लाएं।