7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब सीएम के निशाने पर पाकिस्तान, नशा देकर भारतीय जवानों को कमजोर कर रहा पड़ोसी मुल्क

भारतीय जवानों को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान सीमा पार से ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों की खेप भेज रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Oct 06, 2018

news

पंजाब सीएम के निशाने पर पाकिस्तान, भारतीय जवानों को कमजोर कर रहा पड़ोसी मुल्क

नई दिल्ली। भारतीय जवानों को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान सीमा पार से ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों की खेप भेज रहा है। उसका मकसद उत्तरी राज्यों की यूथ को मानसिक व शारीरिक रूप से अपंग बनाना है। यही नहीं दुश्मन देश भारतीय सेना के लंबे समय तक के लिए कमजोर बनाना चाहता है। ये बाते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पड़ोसी मुल्क पर हमला बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि सेना में उत्तरी बेल्ट के जवानों का हिस्सा 2/3 है। अगर आपके पास स्वस्थ यूथ ही नहीं होंगी तो सेना के लिए जवान कहां से लाओगे।

दिल्ली में सक्रिय फर्जी बाबाओं का गैंग, भगवा कपड़ों में लोगों से लिफ्ट लेकर चुराते हैं सामान

बिहार गैंगरेप केस: पुलिस इंस्पेक्टर के मोबाइल पर पहुंचा था घटना का वीडियो, गंगा घाट से हुई थी पहचान

दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुनिवार को एक कार्यक्रम में 'राज्य की शक्तियों के कुछ क्षरण' पर चिंता प्रकट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे में केंद्र-राज्य के संबंधों कमजोर संबंधों को लोकतंत्र के लिए खराब बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय वित्त और कुछ नियुक्तियों जैसे विशेष मुद्दों पर परेशानियों का सामना कर रहा है।

नोबेल पुरस्‍कार विजेता कैलाश सत्‍यार्थी बनेंगे संघ के मुख्य अतिथि, विजयादशमी कार्यक्रम में होंगे शामिल

आपको बता दें कि इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में केंद्र सरकार से चालू सीजन में धान खरीद के लिए समय पर नकदी साख सीमा (सीसीएल) जारी करने की मांग की है। वहीं, केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने अमरिंदर सिंह को भरोसा दिलाया कि उनके लंबित मसलों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री से मिलने के बाद अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में यहां कहा था कि खाद्य मंत्री ने उन्हें रबी खरीद सीजन 2017-18 में गेहूं की खरीद और ढांचागत विकास उपकर की प्रतिपूर्ति की बकाया राशि 500 करोड़ रुपये का भुगतान तत्काल करने का भरोसा दिलाया। पंजाब सरकार ने इस खरीफ सीजन में धान की खरीद के लिए 40,300 करोड़ रुपये सीसीएल का प्रस्ताव भारतीय रिजर्व बैंक को भेजा है।