19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / रफाल डील विवाद: दस्सू की सफाई पर कांग्रेस का पलटवार, कहा-पहले से तय था इंटरव्यू

रफाल डील विवाद: दस्सू की सफाई पर कांग्रेस का पलटवार, कहा-पहले से तय था इंटरव्यू

सुरजेवाला ने कहा कि झूठ बोलकर राफेल सौदे की सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 13 Nov 2018, 3:26 PM IST

congress

सुरजेवाला ने कहा कि झूठ बोलकर राफेल सौदे की सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता।

नई दिल्ली। फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट के सीईओ एरिक ट्रैपियर द्वारा रफाल पर दिए बड़े बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस का कहना है कि यह इंटरव्यू पहले से तय था। झूठ बोलकर राफेल सौदे की सच्चाई को दबाई नहीं जा सकती। रफाल विवाद काफी बड़ा विवाद बन गया है। विपक्ष में बैठी कांग्रेस इस रफाल को लेकर लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रही है।

सुरजेवाला का ट्वीट हमला

रफाल पर दसॉल्ट के सीईओं के इंटरव्यू पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह इंटरव्यू पहले से तय था। झूठ बोलकर राफेल सौदे की सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। कानून का पहला नियम-लाभार्थियों और सह-आरोपियों के बयान का कोई मतलब नहीं। दूसरा नियम- लाभ उठाने वाले और आरोपी अपने मामले में खुद जज नहीं हो सकते। सच्चाई बाहर आने का रास्ता बना लेती है।'

क्या कहा दसॉल्ट के सीईओ ने

बता दें कि मंगलवार को एक मीडिया हाउस से बात करते हुए फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट ने रफाल डील पर बड़ा बयान दिया है। दसॉल्ट के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा है कि हम भारत के साथ पिछले 60 सालों से काम कर रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता। रिलायंस को हमने चुना है। इस दौरान फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने इस डील पर उठ रहे हर एक सवाल का विस्तार से जवाब दिया।

38 राफेल विमान 18 की कीमतों में बेचे

ट्रैपियर ने कहा कि रफाल डील के तहत भारत को 38 राफेल विमान 18 विमानों की कीमत में दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि इन फाइटर प्लेन्स के दाम दोगुने होने चाहिए थे। मगर यह दोनों देशों (भारत-फ्रांस) की सरकारों के बीच हुआ सौदा है। इसलिए कीमतों में मोलभाव की गई।