26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रफाल पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, भ्रष्टाचार में लिप्त बताकर मांगा इस्तीफा

देश के बहुचर्चित रफाल डील प्रकरण को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Oct 2018, 2:29 PM IST

Rafale Deal

रफाल पर राहुल गांधी का पीएम मोदी बड़ा हमला, भ्रष्टाचार में लिप्त बताकर मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। देश के बहुचर्चित रफाल डील प्रकरण को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस मुख्यालय पर गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में राहुल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रफाल पर हुए नए खुलासे से साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री ने 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाले हैं। इस दौरान उन्होंने फ्रांस दौरे को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने फ्रांस की इन्वेस्टिगेशन वेबसाइट मीडियापार्ट में छपे एक आर्टिकल हवाले से कहा कि अब दसॉ के वरिष्ठ अधिकारी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि पीएम मोदी के कहने पर उन्होंने रिलायंस को रफाल डील में शामिल किया गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति रफाल पर कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री ने उनसे कहा था कि अनिल अंबानी को इसका डील का कॉन्ट्रैक्ट मिलना चाहिए। अब रफाल के एक पूर्व अधिकारी ने कहा है कि भारत के पीएम ने अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये का हर्जाना दिया है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आखिर ऐसी क्या इमर्जेंसी है आ गई थी कि रक्षा मंत्री को फ्रांस जाना पड़ा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रफाल के रूप में पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को हर्जाना दिया है। उन्होंने यह भी कि इस संबंध में दसॉल्ट के एक कर्मचारी ने बड़ा खुलासा किया था। मैक्रों ने इसका खुलासा करते हुए बताया था कि रफाल डील में कीमतों को लेकर कोई गोपीनियता नहीं बरती गई है। आपको बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी पीएम मोदी को चोर कह चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आखि निर्मला सीतारण को फ्रांस क्यों जाना पड़ा। इस समय फ्रांस में ऐसा क्या पक रहा है जो वो वहां गईं हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध का झंडा उठाकर सत्ता में आने वाले पीएम मोदी अब खुद ही ऐसे आरोपों से दो-चार हो रहे हैं। यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी से इस्तीफा देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी रफाल मामले में बोल नहीं पा रहे हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग