8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी ने देवगौड़ा से पूछा- कर्नाटक की जनता को बताएं किस तरफ हैं आप?

कर्नाटक में अलग-अलग पार्टी के शीर्ष नेताओं के बयान अभी से चुनाव बाद गठबंधन के संकेत देने लगे हैं ।

2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

May 03, 2018

rahul

नई दिल्ली। कर्नाटक में चुनावी घमासान के बीच पीएम मोदी की तरफ से पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा की तारीफ को लेकर राजनीतिक अटकलों का बाजार तेज हो गया है। पीएम के बयान से सबसे ज्‍यादा कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी विचलित हुए हैं। आज उन्‍होंने पूर्व पीएम देवगौड़ा से पूछ ही लिया कि प्रदेश की जनता को स्‍पष्‍ट शब्‍दों में बताएं कि आप किस तरफ हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक की राजनीति में जेडीएस बेहद अहम भूमिका निभा सकती है। अभी तक के चुनावी सर्वे में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में कुमारास्वामी के नेतृत्व वाली जेडीएस कर्नाटक की राजनीति में किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

राहुल ने देवगौड़ा से क्‍यों पूछा सवाल
मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि मैंने देवगौड़ा पर कोई हमला नहीं किया। देवगौड़ा हमारे देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मैंने, व्यक्तिगत रूप से उन पर कोई हमला नहीं किया है। मैंने, एक साधारण बयान दिया था। कर्नाटक में कांग्रेस की असली लड़ाई दक्षिणपंथी विचारधारा के साथ है। इसलिए पूर्व पीएम को यह साफ कर देना चाहिए कि चुनावी जंग में उनका स्‍टैंड क्‍या है। ऐसा करना उनकी कर्नाटक के लोगों के प्रति जिम्‍मेदारी है।

पीएम का बयान महज एक राजनीति
पूर्व पीएम देवगौड़ा ने अपने जवाब में कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में मेरा जिक्र इस बात को बताने के लिए किया था ताकि कांग्रेस अध्‍यक्ष इस बात को जान सकें कि सिद्धारमैया कैसे कर्नाटक के लोगों का अपमान करते हैं। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि जेडीएस और भाजपा के बीच किसी भी प्रकार का गठबंधन हुआ है। भाजपा और जेडीएस के बीच चुनाव बाद गठबंधन को लेकर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। देवगौड़ा ने पीएम मोदी के प्रोत्साहित करने वाले व्यवहार की भी तारीफ की। जहां एक तरफ पूर्व पीएम देवगौड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी तारीफ किए जाने को महज एक राजनीतिक बयान है।

पीएम मोदी का बयान
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक मई को कर्नाटक में एक रैली के दौरान पूर्व पीएम देवगौड़ा की जमकर तारीफ की थी। उन्‍होंने अपने बयान के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पूर्व पीएम का अपमान करने का आरोप लगाया था। पीएम मोदी ने कहा था कि जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा को अपमानित करना उनके अहंकार को दर्शाता है। मोदी ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष ने 20 दिन पहले राजनीतिक रैली में जो कहा वो मैंने सुना है। उन्‍होंने जिस तरह से देवगौड़ा जी के बारे में बात की क्या उसे उनका संस्‍कार माना जाए या अहंकार।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग