
नई दिल्ली। 14 अप्रैल को देशभर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वी जयंती मनाई गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बड़े नेता बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने संसद भवन में एकजुट हुए। तभी बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आमना-सामना हो गया। दोनों नेताओं के अचानक आमने-सामने से आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। सदन परिसर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का भी राहुल गांधी से सामना हुआ, लेकिन दोनों नेता एक दूसरे से कन्नी काटते नजर आए।
राहुल ने पूछा स्वास्थ्य का हाल
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी नेता आडवाणी की पीठ पर हाथ टिका कर उनको सपोर्ट देते नजर आए। दरअसल, राहुल गांधी उनको कार्यक्रम स्थल का रास्ता दिखा रहे थे। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं था जब दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ हो। इससे पहले भी दोनों दिग्गज नेताओं की औचक मुलाकात चर्चा का विषय बन चुकी है। वहीं, दोनों नेताओं की भेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीरों में राहुल गांधी हाथ जोड़कर आडवाणी का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही के दौरान भी राहुल गांधी आडवाणी की कुशलक्षेम लेते नजर आए। बताया जा रहा है कि राहुल ने जब उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो बीजेपी नेता ने ठीक होने की बात कही, लेकिन सदन ठीक न होने को लेकर कुछ कहा।
अमित शाह को किया नजरअंदाज
इसके अलावा सदन परिसर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का भी राहुल गांधी से सामना हुआ, लेकिन दोनों नेता एक दूसरे से कन्नी काटते नजर आए। दोनों ने ही एक दूसरी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी और आडवाणी की मुलाकात संसद भवन हमले की 16वीं बरसी पर हुई थी। उस समय भी राहुल बीजेपी नेता आडवाणी की मदद करते हुए नजर आए थे।
Published on:
14 Apr 2018 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
