10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नाना पटोले बने किसान खेत मजदूर संघ के चेयरमेन

चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 14 Sep 2018, 5:03 PM IST

 Nana Patole

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नाना पटोले बने किसान खेत मजदूर संघ के चेयरमेन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसके लिए बूथ स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को कई राज्यों में पार्टी के अंदर फेरबदल किए गए हैं। जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है, वो है भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नाना पटोले के रूप में। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नाना पटोले को 'किसान खेत मजदूर' का नया चेयरमेन नियुक्त किया है।

कुछ समय पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे नाना पटोले

नाना पटोले 2014 लोकसभा चुनाव में बांद्रा-गोंदिया लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उनकी जीत हुई थी। लेकिन, दिसंबर 2017 उन्होंने भाजपा छोड़ दी और जनवरी कांग्रेस का दामन थाम लिया। दरअसल, किसानों की समस्या को लेकर उन्होंने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। उनका आरोप था कि दोनों सरकार किसानों की समस्या को अनदेखी कर रही है। इसलिए, उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद नाना पटोले को महाराष्ट्र कांग्रेस कमिटी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन, अब पार्टी हाईकमान ने पटोले को 'किसान खेत मजदूर' का चेयरमेन नियुक्त किया है।

नाना पटोले ने कही यह बात

चेयरमेन बनने के बाद नाना पटोले ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि पार्टी ने मुझे इस लायक समझा। उन्होंने कहा कि अभी तक इस पद पर सीनियर नेता की ही नियुक्ति होती थी। पटोले ने कहा कि राजेश पायलट और बलराम झकार जैसे ही नेता इस पद पर नियुक्त किए जाते थे। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा मौका मिला है कि यह पद किसी मराठा को दिया गया है। पूर्व सांसद ने कहा कि आने वाले समय में हमलोग किसान की समस्या को लेकर आवाज बुलंद करेंगे और उनके हक के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने अलग-अलग राज्यो में कई और बदलाव किए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि अगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने बदलाव शुरू कर दिए हैं।