25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राउरकेला में पीएम मोदी और सीएम पटनायक पर बरसे राहुल, कहा- केंद्र और राज्य ने युवाओं को दिया धोखा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर कई आरोप लगाए और जमकर हमला बोला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 6 Feb 2019, 9:52 PM IST

राउरकेला में पीएम मोदी और सीएम पटनायक पर बरसे राहुल, कहा- केंद्र और राज्य ने युवाओं को दिया धोखा

राउरकेला में पीएम मोदी और सीएम पटनायक पर बरसे राहुल, कहा- केंद्र और राज्य ने युवाओं को दिया धोखा

राउरकेला। आम चुनाव करीब है और राजनीतिक दलों में सियासी संग्राम शुरु हो गया है। राजनीतिक दल एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और अपने विरोधियों पर जमकर बरस रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी बुधवार को ओडिशा में दो रैलियों को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर कई आरोप लगाए और जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के युवाओं को धोखा दिया है। वे युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने में विफल रहे हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सत्ता आने के बाद ओडिशा के युवाओं को रोजगार देगी।

पीएम मोदी और सीएम पटनायक पर गरजे राहुल गांधी, बोले- चौकीदार की चोरी पर BJD बजा रही है ताली

पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना

बता दें कि राहुल ने राउरकेला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "चीनी सरकार 24 घंटे में 50,000 युवाओं के लिए रोजगार सृजन करती है, जबकि नरेंद्र मोदी और नवीन पटनायक मिलकर भी 24 घंटे में केवल 450 युवाओं को रोजगार दे पाते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को काम की तलाश में विभिन्न राज्यों में जाना पड़ रहा है क्योंकि ओडिशा में नौकरी के अवसर नहीं हैं। राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन अब तक पूरा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि पकौड़ा बेचना भी एक रोजगार है। हम जानते हैं कि पकौड़ा बेचना भी एक रोजगार है, लेकिन पूरा देश पकौड़ा नहीं बेच सकता।" उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी ओडिशा में सत्ता में आई तो हमारा मुख्यमंत्री राज्य में लोगों को रोजगार देने के लिए काम करेगा।

उत्तराखंड सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण को दी मंजूरी

रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं सीए पटनायक

बता दें कि राहुल गांधी ने राज्य की पटनायक सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीएम नवीन पटनायक पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के कई नेता ओडिशा में चिटफंड घोटाले में शामिल हैं। ओडिशा सरकार को राज्य से नहीं चलाया जा रहा है, नरेंद्र मोदी इसे दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चला रहे हैं।" राहुल ने चुनाव के दौरान मोदी द्वारा किए गए वादे को याद दिलाते हुए कहा, "क्या मोदीजी ने राउरकेला में दूसरे ब्रहमनी पुल बनाने का वादा पूरा किया? क्या उन्होंने राउरकेला में सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया?" उन्होंने कहा कि ओडिशा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए 20 लाख रुपये इकट्ठा कर मोदी को एक संदेश दिया, जोकि एक अधूरा वादा बना हुआ है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.