25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी ने फिर चौकीदार को बताया चोर, कहा- जांच किसी की करा लो, जवाब तो देना पड़ेगा

सेना के जवानों से कहा आप हमारे रक्षक हैं। भारत के लिए अपनी जान की कुर्बानी देते हैं। इसलिए आप हमारे गौरव हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने फिर चौकीदार को चोर बताया, कहा- जांच किसी की करा लो, जवाब तो देना पड़ेगा

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर गुरुवार को संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था। आज कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया। उन्‍होंने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के आधार पर दावा किया है कि देश का चौकीदार चोर है। ये बात खुद पीएम मोदी ने संसद में अपने बयानों से खुद साबित कर दिया है। उन्‍होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि आप रॉबट्र वाड्रा, पी चिदंबरम व जिसका चाहो उसका करो, लेकिन आपको रफाल सौदे का जवाब देना पड़ेगा।

बच नहीं पाएंगे पीएम
राहुल गांधी ने कहा कि रफाल सौदे में आपने वायुसेना को 30 हजार करोड़ रुपए कमाकर अंबानी को दिए हैं। उसका हिसाब तो आपको देना ही होगा। इससे आप बच नहीं सकते। आपने तत्‍कालीन फ्रेंच राष्‍ट्रपति पर अंबानी को सौदा दिलाने के लिए बाध्‍य किया। मोदी ने इस सौदे में सीधा हाथ था। पीएमओ ने इस मामले में प्रभावी तरीके से दखल दिया और अपने हिसाब से डील कराई।

आप हमारे गौरव हैं
कांग्रेस अध्यक्ष एक ट्वीट कर सेना के जवानों को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप हमारे रक्षक हैं। आप भारत के लिए अपनी जान की कुर्बानी देते हैं। आप हमारे गौरव हैं। लेकिन आपके 30 हजार करोड़ रुपए चुराने वालों को मैं नहीं छोड़ूंगा। एक अंग्रेजी अखबार ने पीएम की पोल खोलकर रख दी है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति होलांद का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने खुद उनसे डील की बात की थी। इसे रक्षा मंत्रालय ने भी स्पष्ट कर दिया है। इसलिए मैं कहता हूं चौकीदार चोर है।