रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा है, 'मैं अमेठी से ही लोकसभा चुनाव लड़ूंगा, हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव लड़ेंगी या फिर प्रियंका गांधी? इस पर अभी परिवार में चर्चा नहीं हुई है।' राहुल गांधी का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में गठबंधन पर रणनीतिक सहमति बन गई है, लेकिन अभी सीटें तय किया जाना बाकी है। अगर यूपी में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा, तो बीजेपी पांच सीट भी नहीं जीत सकती, 2019 चुनाव के लिए कांग्रेस दो चरणों में रणनीति बना रही है। पहले चरण में बीजेपी हराओ का लक्ष्य होगा और फिर दूसरे चरण में चुनाव नतीजे आने के बाद तय होगा कि महागठबंधन का पीएम उम्मीदवार कौन होगा?'