25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी बनाम ममता: राहुल गांधी का डबल गेम, विरोध और समर्थन एक साथ, जांच की मांग पर अड़ी प्रदेश इकाई

सीएम ममता बनर्जी को उनके गृह राज्‍य में मात देने के लिए छह फरवरी को कांग्रेस पश्चिम बंगाल इकाई प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी। साथ ही सारदा चिट फंड घोटाले के जांच की मांग भी करेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
modi

मोदी बनाम ममता: राहुल गांधी का डबल गेम, विरोध और समर्थन एक साथ, जांच पर अड़ी प्रदेश इकाई

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर मोदी बनाम ममता के सियासी खेल में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी डबल गेम की रणनीति पर काम कर रहे हैं। हाई वोल्‍टेज ड्रामे वाले इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ममता बनर्जी से फोन पर समर्थन देने की बात की तो पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने चिट फंड घोटाले की जांच की मांग पर अड़ी है। इतना ही नहीं कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने इस बात को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 6 फरवरी को प्रदर्शन का ऐलान भी कर दिया है।

नारदा घोटाले की भी हो जांच
ममता का खुलकर वकांग्रेस की प्रदेश इकाई सारदा चिटफंड घोटाला, रोज वैली घोटाला और अन्य सभी चिट फंड घोटालों के जांच में अंतिम निर्णय की मांग कर रही है। इन घोटालों की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस 6 फरवरी को एक रैली करने जा रही है, जिसमें इन सभी मामलों के साथ-साथ नारदा केस की भी जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। बता दें कि नारदा केस में टीएमसी के कई बड़े नेता आरोपी हैं।

महागठबंधन नेताओं का खुला समर्थन
आपको बता दें कि सारदा चिट फंड घोटाले को लेकर सीबीआई और पुलिस के बीच जारी टकराव के बाद से हाई वोल्टेड ड्रामा जारी है। टीएमसी की मुखिया और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हैं। धरने के दूसरे दिन देशभर की कई पार्टियों के नेताओं ने कोलकाता पहुंचकर उनका समर्थन किया है। कोलकाता पहुंचने वालों में आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव, आप नेता अरविंद केजरीवाल, डीएमके नेता कनिमोझी, चंद्राबाबू नायडू, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई अन्‍य दलों ने खुलकर समर्थन देने की घोषणा की है।