28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने मोदी पर फिर साधा निशाना, 4 साल में एक भी बार मीडिया के सामने नहीं आए पीएम

गुरुवार को पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएम पर निशाना साधा। अब उन्होंने ट्वीट कर ट्वीट कर पीएम को फिर से निशाना बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 10 May 2018, 3:17 PM IST

rahul gandhi

नई दिल्ली।कर्नाटक चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के दौरान शुरू हुआ राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी का वाकयुद्ध अब चरम पर पहुंच चुका है। कल पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था तो आज राहुल गांधी पीएम मोदी पर जमकर हमले कर रहे हैं।

करता रहूंगा प्रेस कांफ्रेंस

गुरुवार को पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएम पर निशाना साधा। अब उन्होंने ट्वीट कर पीएम को फिर से निशाना बनाया है। राहुल गांधी ने पीएम पर तंज करते हुए कहा कि "आज मैं 'प्रेस कांफ्रेंस मोड' पर हूँ। पीएम साहब ने पिछले चार साल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है, लेकिन मैं करता रहूंगा।"

अपने प्रेस कांफ्रेंस के बाद मीडिया के रिस्पॉन्स से आह्लादित राहुल ने ट्वीट किया कि 'आज बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में मुझे काफी खुशी हुई है। मैं जिन लोगों के सवाल नहीं ले पाया, उनसे माफी चाहता हूं।

मोदी पर हमलावर रहे राहुल

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत की। राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के साथ साथ कुछ दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत की।राहुल गांधी ने कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कर्नाटक के विकास के लिए विजन है। कांग्रेस अध्यक्ष में अपने पारी के सत्ता में फिर से वापसी के प्रति विश्वास जताया और कहा कि जनता उन्हें ही वोट देगी।

राजनीति की पाठशाला है कर्नाटक

कर्नाटक को अपने लिए राजनीति की पाठशाला बताते हुए कहा कि यह चुनाव उन्हें बहुत कुछ सिखा गए। पीएम पर मुद्दों से भटककर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 'विपक्ष ने हम पर निजी हमले किये, मगर हमने मूलभूत मुद्दे उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम सबसे नाराज रहते हैं, सबको कुछ न कुछ नैतिक ज्ञान सिखाते रहते हैं लेकिन खुद उनको फॉलो नहीं करते।उन्होंने आरोप लगाया कि देश में हर जगह दलितों को को मारा-पीटा जा रहा है मगर पीएम के मुंह से एक भी शब्द नहीं निकलता है।

प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह कर्नाटक के लोगों के मुद्दों पर बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि "मोदी जी वे बुलेट ट्रेन, सी-प्लेन की बात करते हैं जबकि आम लोगों की राजमर्रा की समस्याओं पर उनका कोई ध्यान नहीं है।रोजगार, महिला सुरक्षा,खेती और किसान जैसे मुद्दों पर पीएम चुप रहते हैं।