25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने मनोहर पर्रिकर को दिया जवाब, आपने पत्र को मीडिया में लीक कर मुझे आहत किया

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके साथ हुई निजी बातचीत किसी से साझा नहीं की है बल्कि रफाल मामले से जुड़ीं वही बातें की हैं जो पहले से सार्वजनिक पटल पर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 31 Jan 2019, 11:35 AM IST

rahul

RJD नेता शिवानंद तिवारी बोले, चुनाव लड़ने के लिए बेचैन क्‍यों हैं कन्‍हैया कुमार?

नई दिल्ली। गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के आरोप को खारिज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिना देर किए उन्‍हें जवाबी पत्र लिखा। उन्‍होंने अपने पत्र में बताया है कि पर्रिकर ने दबाव में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वफादारी दिखाने के लिए आपने मुझे निशाना बनाया है। उन्‍होंने पर्रिकर को लिखे जवाबी पत्र में कहा है कि मैंने आपके साथ हुई निजी बातचीत किसी से साझा नहीं की है बल्कि रफाल मामले से जुड़ीं वही बातें की हैं जो पहले से सार्वजनिक पटल पर हैं।

आपसे मुलाकात निजी था
राहुल गांधी ने अपने पत्र में बताया है कि मनोहर पर्रिकर जी, मैं यह सुनकर आहत हूं कि आपने मुझे कोई पत्र लिखा और इसे मुझे पढ़ने का मौका मिलने से पहले ही मीडिया में लीक कर दिया। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि मेरा आपके यहां दौरा पूरी तरह निजी था। निःसंदेह आपको यह याद होगा कि जब अमरीका में आपका उपचार चल रहा था तब भी मैंने आपकी सेहत के बारे में जानने के लिए संपर्क किया था।

जताई हमदर्दी
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बहरहाल, मैं एक जनप्रतिनिधि हूं। रफाल सौदे में एक भ्रष्ट प्रधानमंत्री की बेईमानी को लेकर उन पर हमला करने का मेरा अधिकार है। इसके बावजूद मैंने आपसे हुई मुलाकात से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। गांधी ने कहा कि मुझे आपकी स्थिति से हमदर्दी है। मैं समझता हूं कि कल की हमारी मुलाकात के बाद आप पर कितना दबाव होगा।

सियासी फायदा उठाने का आरोप
आपको बता दें कि पिछले काफी अर्से से बीमार चले रहे गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर ने बुधवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शिष्टाचार भेंट का इस्तेमाल तुच्छ राजनीतिक फायदे के लिए किया। उन दोनों के बीच पांच मिनट की मुलाकात में राफेल मुद्दे का कोई जिक्र नहीं हुआ था। 29 जनवरी को बिना किसी पूर्व सूचना के आप मेरे स्वास्थ्य का हाल पूछने मेरे यहां आए थे। दलगत भावना से ऊपर उठकर एक अस्वस्थ व्यक्ति का हाल जानना अच्छी परंपरा है। आपके आने पर मैने आपका स्वागत स्वास्थ्य एवं बीमारी के प्रति आपकी अच्छी भावना के संदर्भ में किया। लेकिन आज सुबह समाचार पत्रों में जिस ढंग से आपके विजिट को लेकर बयान प्रकाशित हुए हैं, उन्हें पढ़कर मुझे आश्चर्य भी हुआ और आहत भी हूं। आपने कहा कि बातचीत में मैने आपको बताया है कि राफेल की प्रक्रिया में मैं कहीं नहीं था मुझे कोई जानकारी नहीं थी। मेरे लिए यह अत्यंत निराशाजनक और आहत करने वाली बात है।