नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) की आधी लड़ाई पूरी हो चुकी है। तीन चरणों में 303 सीटों पर मतदान हो चुका है और नतीजों के कयास लगने शुरू हो गए हैं। अब तक के चुनाव को लेकर पार्टियों, राजनीतिक विश्लेषकों और मीडिया में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत की बात कर रहा है, तो किसी का कहना है कांग्रेस (CONGRESS) की स्थिति मजबूत है। वहीं, खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का कहना है कि कांग्रेस पार्टी पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर स्थिति में है।पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन के साथ खास बातचीत में राहुल गांधी ने ये बात कही।