25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल की रैली में कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘मुख्यमंत्री मुर्दाबाद’ के नारे, मंच से कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया ये जवाब

ओडिशा में जिस वक्त राहुल गांधी सभा के दौरान पीएम मोदी पर हमला कर रहे थे, तभी उनके सामने कुछ कांग्रेस कार्यकर्तओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 6 Feb 2019, 6:02 PM IST

Rahul Gandhi

कांग्रेस की सभा में लगे 'नवीन पटनायक मुर्दाबाद' के नारे, राहुल गांधी ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को ओडिशा में रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर कई गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि ये दोनों नेता आदिवासियों की जमीन छीन रहे हैं। राहुल के भाषण के दौरान ही कुछ लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए।

मुर्दाबाद मत कहिए भईया: राहुल गांधी

न्यूज एजेंसी की ओर से जारी वीडियो के मुताबिक 'नवीन पटनायक मुर्दाबाद' के नारे सुनते ही राहुल गांधी ने लोगों को बीच में रोक दिया। उन्होंने कहा कि नहीं, मुर्दाबाद मत कहिए भईया...ये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और लोगों को शोभा नहीं देता। मुर्दाबाद आरएसएस के लोग, बीजेपी के लोग कहते हैं। हम प्यार से काम करते हैं, हम जोड़़ने का काम करते हैं और हम प्यार से ही इन लोगों को हराएंगे। मुर्दाबाद हम लोग नहीं कहेंगे। राहुल के ये कहने के बाद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

राहुल ने किया समर्थन मूल्य बढ़ाने का वादा

गांधी ने आदिवासी इलाकों के विकास की खातिर पिछड़ा वर्ग सहायता निधि के कम आकलन के लिए एनडीए सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की और कहा कि कांग्रेस ही आदिवासियों और उनकी जमीन, जल और जंगल का संरक्षण करेगी। उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस राज्य की सत्ता में आती है तो किसानों को धान का 2500 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा।

'रिमोट से चल रही ओडिशा सरकार'

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नवीन पटनायक सरकार, मोदी के रिमोट से संचालित है और यह वही करती है, जो प्रधानमंत्री कहते हैं। उन्होंने कहा कि बीजद सरकार ने जहां भ्रष्टाचार और चिट फंड दिया है, वहीं बीजेपी नीत केंद्र सरकार ने रफाल घोटाला दिया है लेकिन कांग्रेस सत्ता में आएगी तो देश के सभी गरीबों को न्यूनतम आय गारंटी देगी।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.