22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / Photos / Raipur: बीजेवाईएम की परिचयात्मक बैठक में जम्वाल बोले भाजपा की रीढ़ है युवा मोर्चा

Raipur: बीजेवाईएम की परिचयात्मक बैठक में जम्वाल बोले भाजपा की रीढ़ है युवा मोर्चा

Chhattisgarh की राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल हुए शामिल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 5 Feb 2026, 2:53 AM IST

Bharatiya Janata Yuva Morcha

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर (Raipur) में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बैठक हुई।

Bharatiya Janata Yuva Morcha

बैठक में बीजेपी (BJP) के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है, जो हर परिस्थितियों में आगे आकर कार्य करता है। भाजयुमो (BJYM) कार्यकर्ता पार्टी के कार्यों को बूथ लेवल तक ले जाकर करते हैं। युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता का आचरण हमेशा अच्छा और सुशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में युवा मोर्चा को वन बूथ 10 कार्यकर्ता बनाने पर कार्य करना है।

Bharatiya Janata Yuva Morcha

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी (Political Party) के कार्यकर्ता हैं और हम एक परिवार के रूप में कार्य करते हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण (Nation Building) की भावना से कार्य करता है।

Bharatiya Janata Yuva Morcha

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने बैठक में युवा मोर्चा के आगामी कार्ययोजना (Action Plan) पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

Bharatiya Janata Yuva Morcha

बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, अखिलेश सोनी भी उपस्थित थे।

Bharatiya Janata Yuva Morcha

बीजेवाईएम (BJYM) की रायपुर में हुई परिचयात्मक बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।