इससे पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, " इस बयान की जरिये उन्होंने अलगाववादियों के साथ अपनी निकटता का खुलासा किया है। असल में वह आतंकवादियों को ऑक्सीजन देने की कोशिश कर रही हैं।" एक और भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि मुफ्ती की टिप्पणी बेहद घटिया थी और वह अपनी पार्टी की टूटने से भारी दबाव में लग रही थीं। उन्होंने पूछा, "क्या वह अब अपनी पार्टी को हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ खड़ा दिखने की कोशिश कर रही है?" वहीं विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी मुफ़्ती की इस बयान की निंदा की थीऔर कहा कि उनकी पार्टी एक भी आतंकवादी की साथ खड़ी नहीं होगी । एनसी के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 'भाजपा और पीडीपी के ब्रेक-अप के साथ कश्मीर की राजनीति में कोई नया मील का पत्थर नहीं बन जाएगा। कश्मीर के लोग कश्मीरी वोटों को विभाजित करने के लिए दिल्ली में बनाई गई पार्टी के निधन पर शोक नहीं करेंगे।' उन्होंने कहा कि आज महबूबा मुफ़्ती केंद्र को नवीनीकृत आतंकवाद की धमकी दे रही हैं, जबकि ऐसा लगता है कि उनके शासन में कश्मीर में आतंकवाद पहले ही पुनर्जन्म ले चुका है।'