तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ' ब्रायन, जनता दल-यूनाईटेड नेता शरद यादव और समाजवादी पार्टी के नरेश अग्रवाल समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इस मामले को उठाने में कांग्रेस नेताओं का साथ दिया। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्रियों ने यह मुद्दा शून्य काल में और व्यवस्था के प्रश्न के तौर पर उठाए जाने का विरोध किया।