लोकसभा में संविधान संशोधन बिल के समर्थन में कुल 323 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 3 सदस्यों ने वोट कियास। संविधान संशोधन का यह बिल आज राज्यसभा में पेश किया जाना है। बिल को पास कराने को लेकर मोदी सरकार की असली अग्निपरीक्षा होनी है। माना जा रहा है कि बिल पर लोकसभा में विपक्षी पार्टियों का जैसा नरम रुख देखने को मिला है, उससे लगता है कि राज्यसभा में भी सरकार को कोई परेशानी नहीं आने वाली है।