आरजेडी नेता ने तस्वीर शेयर की है, जिसमें मनोज तिवारी बेड पर लेटे हैं और बगल में डॉक्टर खड़े हैं। राजद का दावा है कि ये डॉक्टर अनूप कुमार हैं जो यूरोलॉजी यानी मूत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख हैं। ऐसे में तिवारी के भर्ती होने की पीछे आरजेडी ने कुछ और वजह की ओर इशारा किया है।