
VIDEO: तेजस्वी ने मंच पर सुनाया चुटकुला, कहा- भगवान राम को स्वर्ग में हिचकी आ रही
नई दिल्ली। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर बड़ा तंज कसा है। हरियाणा के गुरुग्राम में रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमारे बिहार में आजकल एक चुटकुला सुनाया जा रहा है। जिसमें कहा जाता है कि भगवान राम और सीता मइया स्वर्ग में हैं। भगवान राम को हिचकी आती है, तो सीता मइया पूछती हैं कि हिचकी क्यों आ रही है। राम जी कहते हैं चुनाव आ गया है भाजपा याद कर रही है।
देश की जनता थानेदार: तेजस्वी
तेजस्वी ने आगे कहा कि आज सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर सजा मिलती है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन इस सरकार में अगर कोई कुछ बोलता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भूल जाते हैं कि वो चौकीदार हैं और देश की जनता थानेदार है।
Published on:
02 Feb 2019 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
