25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजद विधायक मंगीता देवी बोलीं- लालू जी हमारे हीरो हैं, हम उनके सपनों को पूरा करेंगे

गीता देवी रुन्‍नीसैदपुर से आरजेडी विधायक है। वह मानती हैं कि लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 10 Feb 2019, 9:41 AM IST

नई दिल्‍ली। रांची में आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद आरजेडी विधायक मंगीता देवी ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि लालू जी बिहार के गरीब-गुरबों के नेता हैं। उनके राजनीतिक विरोधियों ने साजिश करके उऩ्हें झूठे मुकदमे में फंसाया। लेकिन, हमलोग न्यायिक प्रक्रिया में यकीन रखते हैं। हमें आज न कल इंसाफ मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि लालू जी तो हमारे हीरो हैं। हम उनके सपनों को पूरा करेंगे।

नीतीश एक्‍सपोज

विधायक मंगीता देवी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं। पलटीमार कह रहे हैं लोग उनको। उनके राज में बिहार में अपराध बढ़ा है और सृजन जैसा घोटाला हुआ है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह जैसा कांड उनकी सरकार की ही देन है। यह सब जनता जानती है और समय आने पवर उन्हे जवाब देगी।

महागठबंधन की होगी जीत

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन की शानदार जीत होने वाली है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार झूठ के सहारे लोगों को बरगलाने का काम कर रही है, जिसे जनता इस खेल को अब समझ चुकी है। अब लोग उन्हें जवाब देने जा रहे हैं। इस चुनाव के बाद देश से भाजपा का सफाया हो जाएगा। जब बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे, तब वहां महागठबंधन की सरकार बनेगी और लोग लालू यादव के सपनों को पूरा करेंगे।

लालू से हुई सियासी बात

आपको बता दें कि विधायक मंगीता देवी लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची गई थीं। रिम्स में वे राजद सुप्रीमो से मिलीं और क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण पर बात कीं। मंगीता देवी बाहर निकलीं तो मीडिया ने उन्हें घेरा। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल राजद सुप्रीमो बीमार हैं और बिहार के लाखों लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। हम उनके स्वस्थ होने की कामना करते हैं।