गुरदासपुर से सनी देओल को मैदान में उतारने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी मैदान में सनी देओल को ले आए या सन्नी लियोन को, पंजाब में उसका असर नहीं होगा। पंजाब में कैप्टन साहब की आंधी है, किसी के आने जाने से कुछ नहीं होगा। न ही कैप्टन साहब के सामने कोई टिक पाएगा।