नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में पेशी के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी जाएंगे। रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा कि, मेरी सास और साले को मेरा पूरा समर्थन है। प्रतिशोध की राजनीति और छवि खराब करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास सफल नहीं होंगे। सच्चाई की जीत होगी।