25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर निर्माण को लेकर मोहन भागवत ने दिए कारसेवा के संकेत, सभा में तारीख पर हो गया हंगामा

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि मंदिर निर्माण के लिए हम पूरी ताकत लगाने के लिए तैयार हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते राम मंदिर का मुद्दा सियासत में एकबार फिर गर्मा गया है। संत समाज से लेकर आम जनमानस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग कर रहा है। इस बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान आया है।

भागवत ने दिए कारसेवा के संकेत

मोहन भागवत ने राम मंदिर निर्माण के लिए एकबार फिर से कारसेवा करने के संकेत दे दिए हैं। प्रयागराज में चल रहे कुंभ में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की धर्मसंसद में मोहन भागवत कहा है कि एक कारसेवा से मंदिर का निर्माण नहीं होगा, मंदिर निर्माण के लिए एक और कार सेवा करनी होगी। मोहन भागवत ने कहा कि संघ राम मंदिर निर्माण केलिए पूरी ताकत लगाने के लिए तैयार है।

भागवत के भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

मंच से मोहन भागवत ने ये भी कहा कि अब जितना जल्दी हो सके, राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाना चाहिए। मोहन भागवत के भाषण के दौरान सभा में एकदम से हंगामा हो गया और कार्यकर्ताओं ने संघ प्रमुख से मंदिर निर्माण की तारीख देने को कहा, लेकिन भागवत ने ऐसी कोई तारीख कार्यकर्ताओं को नहीं दी। कार्यकर्ताओं ने मोहन भागवत से कहा कि अब इस मुद्दे पर राजनीतिक बयान ना दीजिए, बल्कि एक तारीख का ऐलान कीजिए।

21 फरवरी को अयोध्या कूच करेंगे साधु-संत

आपको बता दें कि राम मंदिर निर्माण को लेकर स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती साधु-संतों के साथ 21 फरवरी को अयोध्या कूच करेंगे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्रयागराज में आयोजित धर्मसंसद में राम मंदिर निर्माण की तारीख 21 फरवरी मुकम्मिल की थी।