नई दिल्ली। बिहार के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता तुलसीदास मेहता का निधन हो गया है। 93 वर्ष की उम्र में तुलसीदार मेहता ने अंतिम सांस ली। मेहता का शुक्रवार को कोनहारा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।