महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों काफी तेजी से बड़े बदलाव हो रहे हैं। हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुआ सियासी रस्साकशी अभी थमा भी नहीं था कि राज्य के एक और दिग्गज नेता ने नए सियासी ऐलान कर सबको चौंका दिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के वशंज और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजी राजे छत्रपति ने आज आगामी राज्यसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया है। उनके इस ऐलान से राज्य की सियासी जमीन फिर गर्म हो गई है। क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार और राज्य में बड़ी संख्या में भाजपा के विधायक होने के बाद भी पार्टी के पूर्व सांसद ने निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है।