10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में नहीं थम रहा सियासी घमासान, हॉस्पिटल में भर्ती संजय राउत ने किया बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज संजय राउत ने अचानक किया बड़ा ऐलान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 12 Nov 2019, 5:30 PM IST

file photo

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार गठन को लेकर सभी पार्टियों में मंथन जा रही है। आलम ये है कि अब कांग्रेस यहा निर्णायक भूमिका में आ गई है। दिल्ली में सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठकें जारी है। इसी बीच हॉस्पिटल में भर्ती शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा ऐलान किया है।

शिवेसना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में हम जरूर कामयाब होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, 'लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशीश करने वालों की कभी हार नही होती ।' बच्चन. हम होंगे कामयाब..जरूर होंगे...'। संजय राउत के इस बयान से साफ स्पष्ट है कि शिवसेना सरकार बनाने के लिए तैयार है और वह किसी के आगे झुकने वाली नहीं है। गौरतलब है कि सोमवार को सीने में दर्द होने के कारण संजय राउत को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

इधर, संजय राउत से मिलने के लिए कई दिग्गज नेता हॉस्पिटल पहुंचे। मंगलवार को NCP प्रमुख शरद पवार, बीजेपी नेता आशीष, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संजय राउत से मुलाकात की। गौरतलब है कि शिवसेना ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है। हालांकि, कांग्रेस ने अब तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। अब देखना यह है कि इस सियासी घमासान में कौन बाजी मारता है और किसकी सरकार बनती है।