30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान, 2024 में कांग्रेस संग मिलकर देश में बनाएंगे सरकार

शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि वे 2024 में कांग्रेस के साथ मिलकर देश में सरकार बना रहे हैं। इसके बाद बीजेपी मुख्य विपक्षी दल बन जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 30 Oct 2021, 9:00 PM IST

sanjay raut says congress coalition govt will come to power at centre

sanjay raut says congress coalition govt will come to power at centre

नई दिल्ली। अगले साल देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं। इसके चलते सभी पार्टियां राज्यों में खुद को मजबूत करने की दौरे कर रही हैं। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। संजय राउत का कहना है कि शिवसेना और कांग्रेस 2024 में साथ मिलकर देश में सरकार बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने देश की राजनीति में कांग्रेस की भूमिका को काफी अहम बताया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। संजय राउत ने कहा कि बीजेपी जल्द ही विपक्ष में होगी।

2024 में सरकार बनाने का दावा
पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए इस बयान दिया है। दरअसल, संजय से पूछा गया था कि राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के उस बयान पर वो क्या सोचते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा कई दशकों तक सत्ता में रहेगी। संजय ने कहा कि भाजपा देश की राजनीति में तो रहेगी, लेकिन मुख्य विपक्षी दल बनकर। शिवसेना 2024 में कांग्रेस के साथ देश में गठबंधन की सरकार बनाएगी।

कांग्रेस गहरी जड़ों वाली पार्टी
संजय राउत ने कहा कि बिना कांग्रेस के देश में कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती है क्योंकि कांग्रेस देश की प्रमुख और गहरी जड़ों वाली पार्टी है। इस दौरान शिवसेना सांसद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दावा करती है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। अगर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चुनाव हार जाती है तो वह विपक्षी पार्टी बन जाएगी। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र में भाजपा 105 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी दल है।

यह भी पढ़ें: गोवा में बोलीं ममता बनर्जी, कांग्रेस की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा है देश

इस दौरान संजय राउत ने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो इस पर ध्यान नहीं दे रहे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है। फिलहाल हमारा ध्यान दादरा नगर हवेली और गोवा पर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी भूमिका उतनी अहम नहीं है, हालांकि हम चुनाव जरूर लड़ेंगे।