2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आप में बढ़ा संजय सिंह का कद, हार के बाद भी पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा की आंधी के बाद विरोधी दलों ने शुरू किया मंथन आम आदमी पार्टी में आगे की रणनीति पर हुई चर्चा संजय सिंह को सौंपी गई चार राज्यों की जिम्मेदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 28 May 2019, 12:02 PM IST

sanjay singh

आप में बढ़ा संजय सिंह का कद, हार के बाद भी पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। देश की 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव का नतीजा हर राजनीतिक दल के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। यही वजह है कि तमाम विरोधी दल पार्टी के प्रदर्शन और जमीनी हकीकत पर मंथन में जुट गए हैं। इस बीच राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी में भी खलबली मची हुई है। सातों सीट पर पार्टी शिकस्त झेलनी पड़ी है। लेकिन इन सब के बीच आप ने संजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।


चार राज्यों की जिम्मेदारी
हार के बाद आप में भी पार्टी के प्रदर्शन और आगामी रणनीति पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पार्टी की बैठक में दिल्ली सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत सिंह को अब चार राज्यों का प्रभार दिया गया है। इनमें राजस्थान, बिहार , उत्तर प्रदेश और ओडिशा शामिल है। केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पार्टी की बैठक में ये फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि संजय सिंह से पहले पार्टी सदस्य खेमचंद जागीरदार उड़ीसा के प्रभारी थे।

संसद में सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच दिखेंगी दूरियां, पीछे की वजह है दिलचस्प

40 में से सिर्फ एक सीट पर मिली जीत
लोकसभा चुनाव में भाजपा की आंधी के आगे कई दल टिक नहीं पाए, उनमें से एक आम आदमी पार्टी भी रही। पार्टी देशभर में 40 सीटों पर ताल ठोंकी लेकिन कामयाबी सिर्फ एक सीट पर ही मिली। बाकी 39 सीटों पर पार्टी को करारी हाल झेलना पड़ी। जीतने वाली एक सीट भी पंजाब की रही, जहां भगवंत मान दूसरी बार वोटरों का दिल जीतने में कामयाब रहे।


दिल्ली में इसी साल होने हैं चुनाव
लोकसभा चुनाव का असर आगामी विधानसभा चुनावों पर भी दिखाई पड़ सकता है। यही वजह है कि जिन राज्यों में इस साल चुनाव होने हैं वहां अभी से तैयारियां भी शुरू हो गई है। इन्हीं चुनावों दिल्ली विधानसभा चुनाव भी शामिल है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है, ताकि लोकसभा चुनाव में मिली हार को जीत में बदला जा सके।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।