25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के साथ बड़ा खेल, रैली करने से रोका गया, सभास्थल से लौटे

बंगाल में शाहनवाज हुसैन को रैली करने से रोक दिया गया और सभास्थल से उन्हें वापस लौटना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 5 Feb 2019, 5:02 PM IST

sha

बंगाल में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के साथ बड़ा खेल, रैली करने से रोका गया, सभास्थल से लौटे

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। लेकिन, पश्चिम बंगाल में उससे पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है। कोलकाता पुलिस और सीबीआई के बीच शुरू हुआ विवाद राजनीतिक रंग ले चुका है। ममात बनर्जी धरने पर बैठी हैं और लगातार केन्द्र सरकार पर हमला बोल रही हैं। इसी बीच भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन रैली के लिए बंगाल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें सभा स्थल से लौटा दिया गया।

शाहनवाज को रैली करने से रोका गया

दरअसल, भाजपा नेताओं की एंट्री पर कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए स्थानीय प्रशासन लगातार पाबंदी लगा रही है। पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हेलिकॉप्टर मालदा में नहीं उतरने दिया गया। इसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी हेलिकॉप्टल लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई। अब शाहनवाज हुसैन पर पाबंदी लगा दी गई है। शाहनवाज की रैली मंगलवार को मुर्शिदाबाद में प्रस्तावित थी, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई. यहां तक कि शाहनवाज हुसैन रैली स्थल तक पहुंच भी गए, बावजूद इसके उन्हें रैली नहीं करने दी गई। इसके बाद शाहनवाज हुसैन अपने समर्थकों के साथ जिला प्रशासन के पास पहुंचे।

योगी आदित्यनाथ की रैली पर संशय

इधर, योगी आदित्यनाथ की रैली पर भी संशय बना हुआ है। भाजपा का कहना है कि ममता बंगाल में तानाशाह रैवाय अपनाई हुई है और रैली नहीं करने दे रही है। गौरतलब है कि रविवार से ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं और वहीं पूरे प्रदेश को चला रही हैं। उन्होंने अगामी आठ फरवरी तक धरने पर बैठने का ऐलान किया है। अब देखना यह है कि ममता के इस एक्शन के बाद भाजपा क्या कदम उठाती है।