28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / शकील अहमद कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

शकील अहमद कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं शकील अहमद शकील अहमद ने मधुबनी से दो बार नामांकन किया शकील अहमद पर पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 6 May 2019, 7:44 AM IST

shakeel ahmed

शकील अहमद कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद के खिलाफ पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। शकील अहमद को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है। लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज शकील अहमद बिहार की मधुबनी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। शकील अहमद पर कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी करने का भी आरोप लग रहा था। इसे देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

शकील अहमद ने मधुबनी से 2 बार किया नामांकन

गौरतलब है कि शकील अहमद ने मधुबनी से दो बार नामांकन किया था। कांग्रेस और निर्दलीय के रूप में उन्होंने पर्चा भरा। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने वहां से उन्हें टिकट नहीं दिया। फिर वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में है। बिहार में कांग्रेस-आरजेडी, आरएसएलपी और वीवीआईपी का महागठबंधन है। महागठबंधन ने इस सीट पर विकासशील इंसान पार्टी को उतारा है। वही भाजपा से हुकुमदेव नारायण के बेटे अशोक यादव ताल ठोक रहे हैं।